देश में एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

0

भारत में कोरोना संक्रमण  की रफ्तार एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है. कोविड-19 की चपेट में आकर देश में अब तक 1,32,726 मरीजों की मौत हो चुकी है. हालांकि, भारत में अब कोरोना  के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4.40 लाख से कम है वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ने के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों के जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. वहीं, दिल्ली और गुजरात में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना भी बढ़ा दिया गया हैकोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जयपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके तहत 5 से ज्यादा लोग एक साथ समूह में नहीं रह सकेंगे

वहीं, रैली, जुलूस, जनसभाएं और सार्वजनिक समारोह पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. हालांकि, इससे शादी समारोह, अंतिम संस्कार और परीक्षाओं जैसी जरूरी गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी.दिल्ली में कोरोना की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है. आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को चौबीस घंटे में 5879 नए केस सामने आए हैं, इतना ही नहीं चौबीस घंटे में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा डराने वाले है. महज 24 घंटे में 111 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है. दिल्ली में अब 39 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं. बता दें कि दिल्ली में मास्क पहनकर न निकलने पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

 

P.K.SINGH R,J,

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More