महोबा: डीएम के सख्त कदम के बाद कर्मचारियों में मची खलबली, 15 सफाई कर्मचारी निलंबित, 22 का रोका गया वेतन

0
महोबा 23 अक्टूबर। मोटी-मोटी वेतन के बाद भी गांव से लेकर कस्बा नुमा नगरों तक सफाई का मसला खड़ा रहता था कई-कई दिनों तक सफाई कर्मचारियों द्वारा यहां सफाई कार्य की सुध नहीं ली जाती रही है। अकसर मामले की शिकायतें सक्षम अधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा की जाती रही है लेकिन उन पर भी गंभीर और ठोस कदम नहीं उठाये गये।
डीएम सत्येन्द्र कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और इस तरह के अर्कमण्य कर्मचारियों की जांच पड़ताल के लिये एक 50 सदस्यीय टीम का गठन किया था रिपोर्ट आने के बाद जिले भर के 22 कर्मचारियों का वेतन रोका गया है और 15 सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है डीएम द्वारा उठाये गये इस सख्त कदम के बाद जिले भर के सफाई कर्मचारियों के बीच हड़कम्प मच गया है और अन्य कर्मचारी भी इससे सचेत और सर्तक हुए है।
लम्बे समय के बाद बड़े पैमाने पर सफाई कर्मचारियों के पेंच कसे गये है। एक बार में 22 सफाई कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटने की कार्यवाही की गयी है जबकि बेहद शिथिलता भरा काम करने वाले 15 सफाई कर्मचारियों को डीएम ने निलंबित कर दिया है। इससे पहले जनपद में कर्मचारियों के विरुद्ध इतने बड़े पैमाने पर कार्यवाही नहीं हुयी थी कर्मचारियों को अब तक छिट, पुट कार्यवाही का ही सामना करना पड़ता रहा है जिसके चलते उनकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता रहा है और वह अपने काम की आदत में कोई रदोबदल नहीं करते रहे है उनके काम करने का अंदाज बदस्तूर जारी रहा और इसका खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गांव वासियों को भुगतना पड़ता रहा है जब कई-कई दिनों तक मोटे होते जा रहे कूड़े के ढेरों को नहीं उठाया गया और दुर्गंध से लोग आने, जाने में परेशान होते रहे।
इनसेट
100 राजस्व ग्रामों का कराया था औचक निरीक्षण
महोबा। दरअसल साफ, सफाई की सच्चाई व हकीकत जानने के लिए डीएम सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की 50 टीम भेजकर रेडम आधार पर 100 राजस्व ग्रामों में साफ-सफाई का आकिस्मक निरीक्षण कराया था। निरीक्षण के दौरान 37 सफाई कर्मचारी अनुउपस्थित पाये गये इनमें से 15 सफाई कर्मचारी ऐसे है जो पिछले एक दो या महीनें दो महीनों से डयूटी पर भी नहीं गये थे तत्सम्बंध में कार्यवाही करते हुये 15 सफाई कर्मियों को निलंबित किया है|
साथ ही उन्होंने कहां है कि अगर इनमें से कुछ सफाई कर्मचारियों का वेतन आहरण हो चुका है और वह गैर हाजिर पाये गये है तो उनके दिनों के हिसाब की संख्या से आगे मिलने वाले वेतन से इसकी वसूली की जाएगी। इसके अलावा डीएम ने 22 अन्य सफाई कर्मचारियों जो निरीक्षण के दिन अनुउपस्थित थे उनका एक दिन का वेतन काटते हुए आवश्यक विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये है। इसके अतिरिक्त जहां सफाई के मामले में खराब फीडबैक पाया गया है उन सफाई कार्मियों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है।
राष्ट्रीय जजमेंट के लिए महोबा से काजी आमिल की रिपोर्ट

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More