TOP NEWSWORLD पटाखे जलाने पे सिंगापुर में दो भारतवंशी गिरफ्तार By Master Admin On Nov 8, 2018 0 Share सिंगापुर,। दिवाली की पूर्वसंध्या पर पटाखे चलाने के आरोप में दो भारतवंशियों थियागु सेल्वराजु (29) और शिव कुमार सुब्रमण्यम (48) को गिरफ्तार किया गया है। सिंगापुर में बिना अनुमति के पटाखे जलाना गैरकानूनी है। इस मामले में उन्हें दो साल तक की सजा हो सकती है और दस हजार सिंगापुर डॉलर (करीब पांच लाख रुपये) तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, शिव ने लिटिल इंडिया की ग्लूसेस्टर सड़क पर सोमवार रात को आतिशबाजी के लिए एक डिब्बा रखा था और थियागु ने उसमें आग लगाई थी। पुलिस ने भीषण आतिशबाजी करने के आरोप में मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। Related Posts ख्याला में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट,… May 28, 2026 बवाना के यूईआर-टू मार्ग पर बेकाबू टेंपो ने महिला राहगीर को… May 28, 2026 दस चोरी के दुपहिया वाहनों और अवैध हथियार के साथ दो वाहन चोर… May 28, 2026 सिंगापुर में आतिशबाजी से जुड़ा उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि आतिशबाजी की आवाज सुनकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। यह भी पढ़ें: कैलिफोर्निया के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 12 की मौत; हमलावर भी मारा गया कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी। तब तक दोनों पुलिस हिरासत में रहेंगे। Continue Reading arrestedFire crackersIndianSingapore 0 Share