विधायक के सामने भाजपा मंडल महामंत्री ने पूर्व मंडल अध्यक्ष पर किया तलवार से हमला, मच गयी अफरातफरी

0
नानकमत्ता (उधमसिंह नगर)। अनुशासित कही जाने वाली भारतीय जनता पार्टी में यहां खटीमा झनकट मंडल की बैठक के दौरान भाजपाइयों ने जमकर अनुशासन की धज्जियां उड़ाई। नानकमत्ता विधानसभा के झनकट मंडल महामंत्री रोशन सिंह ने नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा के समक्ष ही मामूली वाद विवाद पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धन सिंह सामंत पर तलवार से हमला कर दिया।
वहीं हमले के दौरान जहां धन सिंह ने तलवार के आगे कुर्सी लगाकर किसी तरह से अपनी जान बचायी फिर भी तलवार के वार से धन सिंह के हाथों में गम्भीर चोट आ गई। वहीं विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घायल निवर्तमान अध्यक्ष को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने धन सिंह का इलाज किया।
घायल भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व अध्यक्ष झनकट मंडल धन सिंह ने जहां विधायक व पार्टी पदाधिकारियों के सामने झनकट मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह के द्वारा तलवार से हमला करने को घोर अनुसाशन हीनता मानी है और ऐसे व्यक्ति पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की बात भी कही गई है। साथ ही प्रशासन से आगे के लिए खतरे की बात कर सुरक्षा की मांग की है।
जबकि वर्तमान मंडल अध्यक्ष ने मंडल महामंत्री की अनुशाशन हीनता को गम्भीर मानते हुए आरोपी मंडल महामंत्री की शिकायत पार्टी संगठन से करने की बात कही है। जबकि इस पूरे विवाद पर नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा कुछ भी कहने से बचते रहे। जबकि यह सारी वारदात उन्ही के सामने घटित हुई।
ऐजाज हुसैन ब्यूरो उत्तराखंड

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More