एटा: केन्टर में छुपाकर ले जाई जा रही थी 600 पेटी अबैध बीयर समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। विशिष्ट पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध शराब के तहत जैथरा पुलिस सत्यपाल सिंह भाटी के निर्देशन पर 600 पेटी अवैध बीयर सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए।
घटना 18.08.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सहोरी चौराहे के पास से कैन्टर में छुपाकर ले जायी जा रही 600 पेटी अवैध बीयर सहित दो व्यक्तियों को संदिग्धता के आधार पर पुलिस हिरासत में लिया
जिसकी कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा उक्त प्रकरण की विस्तृत छानबीन की जा रही है, जांचोपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे तदनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार- युवक राजेश कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी कस्बा व थाना मलावन एटा
अतर सिंह पुत्र रामसेवक निवासी मधुपुरा थाना मलावन एटा|