आगरा: बारिश के चलते तीन मंजिला मकान ढहा, मासूम सहित तीन की मौत

0
आगरा । थाना मंटोला के ढोलीखार में बुधवार सुबह बारिश के चलते तीन मंजिला जर्जर मकान ढह गया। मलबे में दबने से मासूम सहित पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंच गई। मलबे में दबे लोगों के शब को बाहर निकाला गया।
थाना मंटोला के ढोलीखार निवासी सईद और उनकी पत्नी अज्जन मिसिया का तीन मंजिला मकान है जिसमें उनके सबसे छोटे बेटे मोहम्मद वकील (40 वर्ष) अपनी पत्नी समाताज और एक साल की बेटी के साथ किराए पर रहते हैं। वकील जूता कारखाना में कारीगर हैं।
मकान में प्रथम तल पर वकील और उनका परिवार रहता है। सात दशक से ज्यादा पुराना मकान बारिश के चलते पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। बुधवार की सुबह लगभग पौने सात बजे तीन मंजिला मकान तेज आवाज के साथ ढह गया। लोगों ने मलबे में दबे मोहम्मद वकील उनकी पत्नी और बेटी को खोजने का प्रयास किया।
उनके दिखाई नहीं देने पर तीनों के मलबे में दबे होने की आशंका पर कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। सीओ छत्ता उदयराज और थाने का फोर्स मौके पर पहंुच गया। दंपति और उनकी बेटी को तलाशने के लिए नगर निगम की टीम और जेसीबी को मलबा हटाने के लिए बुला लिया। नगर निगम के एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी और बस्ती के लोग मलबा हटाने के लिए रेस्क्यू में जुट गए।
सीओ छत्ता उदयराज सिंह ने बताया कि जिस गली में मकान ढहा वह काफी संकरी है। इसके चलते जेसीबी गली से मकान तक नहीं पहुंच सकी। इस पर मलबा हटाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों की संख्या को बढ़ा दिया गया। बस्ती के लोगों ने मकान के मलबे में वकील और उनकी पत्नी और बेटी के दबा होना बताया है। उन्हें निकालने के लिए नगर निगम की टीम द्वारा मलबा हटाया गया। नौ घंटे बाद तीनों के शव को मलबे से बाहर निकाला गया है।
सोनू सिंह के साथ इजहार अहमद की रिपोर्ट आगरा 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More