एटा: तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक पलटने से चार की मौत ,बड़ा हादसा

0
उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में बुधवार को बड़ा हादसा घटित हो गया। कस्बा मलावन में बैरियर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। इस हादसे में दो महिलाओं सहित चार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से ट्रक को सीधा कराया और उसमें दबे लोगों के शवों को बाहर निकाला।
बताया गया है कि एटा जनपद में कुरावली की तरफ से तेज गति से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक मक्का से भरा था। अचानक ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक के नीचे चार लोग दब गए।
इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ट्रक को सीधा कराया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद चारों शव निकाले गए। इनमें दो महिलाएं, एक लड़की और एक बच्चा था। चारों शव जिला अस्पताल भेजे गए हैं।
अंशुल शर्मा राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता ✍️

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More