लखनऊ: चारबाग स्टेशन में लगी भीषण आग, मचा हडकंप

0
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर मंगलवार सुबह आग लग गई, आग लगने से दो एटीएम जलकर ख़ाक हो गए|
आग लगने से आसपास हंगामा मच गया, लोग इधर-उधर भागने लगे| पुलिस को जैसे ही आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई उसने घटनास्थल पर पहुँच तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की सहायता से समय रहते  आग पर काबू पा लिया | स्टेशन परिसर में आग किन कारणों से लगी इसकी अभी जांच की जा रही है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि स्टेशन परिसर में एक गैलरी में 4 बैंकों के एटीएम लगे हुए हैं जिसमें से इंडियन बैंक के एटीएम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है|
एटीएम में आग लगने से तकरीबन 200000 का कैश जलकर खाक हो गया| आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसने बगल के और भी  एटीएम को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया है| हालांकि आग किस वजह से लगी इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है|

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More