GC Murmu को देश का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक बनाया गया

0
केंद्र सरकार ने GC Murmu को देश का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद ही GC Murmu को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। वे अब राजीव महर्षि का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। वित्‍त मंत्रालय ने गुरुवार को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया गया।
गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को राष्ट्रपति भवन में सीएजी के रूप में शपथ लेंगे। उन्‍होंने बुधवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल पद से इस्‍तीफा दिया था। 1978 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी राजीव महर्षि को साल 2017 में CAG नियुक्त किया गया था और उनका तीन साल का कार्यकाल सात अगस्त को पूरा हो रहा है। 1985 बैच के गुजरात कैडर के IAS अफसर मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मुर्मू की गिनती पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी अफसरों में की जाती है।

दिल्ली
7अगस्त, 2020

पुष्पेंद्र सिंह के साथ भावेश पिपलिया की रिपोर्ट

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More