एटा: किशोरी के साथ दुष्कर्म न कर पाने पर की हत्या

0
एटा जिले के थाना नयागांव क्षेत्र में नामकरण कार्यक्रम से लौट रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने भारी वस्तु से किशोरी के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर हालत में घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
 परिजन घायल किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की देर रात किशोरी ने दम तोड़ दिया। मामले में किशोरी के परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया।
थाना नयागांव क्षेत्र निवासी किशोरी अपने परिजनों के साथ शुक्रवार रात गांव में आयोजित नामकरण कार्यक्रम की दावत में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम से लौटते समय किशोरी मकान के पीछे लघुशंका करने गई थी। तभी गांव के ही मोहित ने किशोरी को दबोच लिया।
आरोपी किशोरी को खेत की ओर ले गया औ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया था। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देररात किशोरी की मौत हो गई।
मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी मोहित को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पिता की हो चुकी है मौत, मां की थी अकेली सहारा
किशोरी की हत्या से पूरा गांव शोक में डूबा है। बेटी ने संघर्ष करते हुए जान बचाने की कोशिश की लेकिन तीन घंटे में ही वो जिंदगी से हार गई। परिजनों ने बताया कि किशोरी के पिता की 10 वर्ष पूर्व डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी। किशोरी अपनी मां सहारा थी। बेटी की हत्या के बाद मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More