कोरोना अपडेट – देश में कुल केस 13.85 लाख, 24 घंटे में रिकॉर्ड 36 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए
-तमिलनाडु में शनिवार को 7758 केस आए, जो देश में सबसे ज्यादा है, 7227 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा
-देश में एक्टिव केस की संख्या 4 लाख 66 हजार से ज्यादा है, जबकि 32 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो चुकी है
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 479 केस मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 13.85 लाख के पार हो गई। 692 लोगों की मौत हुई, जबकि 36 हजार 327 की अस्पताल से छुट्टी भी हुई। यह एक दिन में अस्पताल ठीक होने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 23 जुलाई को 33 हजार 326 लोग ठीक हुए थे। अब तक देश में कुल 8 लाख 86 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
बीते एक हफ्ते में 3 लाख 7 हजार 622 नए केस आए, लेकिन इसी दौरान 2 लाख 8 हजार 665 मरीज ठीक भी हो गए, जिससे संक्रमितों की संख्या में 93 हजार 860 की बढ़ोतरी हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार है।