शाहजहांपुर : बन्दरो ने गिराई दीवार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

0
बन्दरो ने गिराई दीवार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
शाहजहांपुर। शुक्रवार सुबह बन्दरो के आतंक ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जान ले ली। बन्दरो ने दो मंजिला मकान की दीवार हिलाकर गिरा दी जिसके नीचे दबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से हड़कम्प मच गया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस आनंद ने घटना स्थल पर पहुंच जानकारी ली।

Shahjahanpur: Bandro demolishes wall, killing five people of same family

हादसा सुबह करीब पांच बजे चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदखेल में हुआ। दरअसल यहां के रहने वाले 70 वर्षीय अल्ताफ की 40 वर्षीय बेटी शबनम के पति की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शबनम अपने बच्चों के साथ मायके में रहती थी। रात को शबनम, उसकी शादीशुदा बेटी रूबी, बेटा शोएब, शहबाज, बेटी चांदनी आंगन में जमीन पर बिस्तर डालकर सो रहे थे। अलताफ भी आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। अलताफ के मकान से सटा हुआ उनके छोटे भाई का दो मंजिला मकान है। सुबह बंदरों ने उसी मकान की एक दीवार को हिलाना शुरू कर दिया।
दीवार कमजोर होने के कारण टूट कर अलताफ के आंगन आ गिरी। इस कारण आंगन में सो रही शबनम, उसकी बेटी रूबी, बेटा शोएब, शहबाज, बेटी चांदनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दीवार गिरने की आवाज पर अल्ताफ ने शोर मचाया। जिससे आसपास के लोग भागकर आ गए। लोगो ने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां शबनम, रूबी, शोएब, शहबाज और चांदनी की मौत हो गई। इस हादसे से पूरा मोहल्ला सदमें है। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस के साथ डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे।
जीशान अहमद राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता शाहजहांपुर –

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More