औरैया: खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक, मौके पर एक की मौत दो घायल

0
उत्तर प्रदेश के औरैया में शुक्रवार देर रात को कंचौसी लहरापुर मार्ग पर मधवापुर गांव के पास नदी पुल के करीब कंचौसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बाइक सवार तीन लोगों में एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई।
वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने घायलो को उपचार के बाद सैफई रिफर कर दिया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात लहरापुर कंचौसी मार्ग पर कंचौसी की तरफ से बाइक पर आ रहे तीन लोग सड़क किनारे खाई में जा गिरे।
ये लोग हुए घटना के शिकार
इसमें अधेड़ प्रताप सिंह (52) पुत्र कनोजी लाल निवासी धन्नापुरवा थाना मंगलपुर कानपुर देहात की मौके पर मौत हो गई। अन्य दो युवक अरविन्द व कप्तान सिंह निवासी धन्नापुरवा गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों कंचौसी से होकर अपने गांव जा रहे थे।  राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सीएचसी सहार भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More