आगराःआवास विकास कालोनी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, एक राहगीर घायल

0
उत्तर प्रदेश , आगरा – आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 में शुक्रवार सुबह एक युवक पर ट्रांसपोर्टर
और उसके साथियों ने हमला बोल दिया।घर के बाहर ही तीन फायर किए। इसमें एक राहगीर घायल हो गया।
इस घटना के बाद कॉलोनी में दहशत व्याप्त हो गई।
बताया गया है कि सेक्टर 11 निवासी पूरन सिंह कमिश्नरी स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं।
उनका बेटा विकास एक जूता फैक्टरी में काम करता है। लॉकडाउन की वजह से काम पर नहीं जा पाया है।
 शुक्रवार सुबह आवास विकास कॉलोनी के कपिल चौधरी और कुलजीत सिंह उसके घर आए,
दोनों अलग-अलग बाइक पर थे।उन्होंने विकास से गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर कपिल चौधरी ने पिस्टल से गोली चला दी, जिसमें विकास बाल-बाल बच गया।
उसके पिता पूरन सिंह पर भी फायर किया। हमले में वे भी बाल-बाल बच गए।
लेकिन गोली रास्ते से निकल कर जा रहे थान सिंह निवासी सेक्टर 14 को लग गई। वह घायल हो गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपियों को घेर लिया।
इस पर कपिल चौधरी कुलजीत के साथ एक ही बाइक पर भाग गया।
अपनी बुलेट बाइक छोड़ गया। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।
पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। दोनों फरार हो गए।
पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देने पहुंचा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More