राज्य सभा चुनाव- 8 प्रदेशों की 19 सीटों पर मतदान आज, 5 प्रत्याशी चुने जा चुके हैं निर्विरोध

0

नई दिल्ली. 

दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव होना था।

लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए।

बाकी 8 राज्यों की 19 सीटों के लिए आज 9 बजे से वोटिंग होगी।

गुजरात की 4 सीटें : तीन पर स्थिति साफ, एक पर पेंच फंसा

भाजपा
विधायक: 103
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 2 सीटों पर जीत लगभग तय,

तीसरी सीट जीतने के लिए 2 वोट कम

कांग्रेस
विधायक: 65
समर्थन: 3
कुल: 68
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 1 सीट पर जीत पक्की मानी जा रही,

2 सीटें जीतने के लिए 2 वोट कम

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला अभय भारद्वाज शक्ति सिंह गोहिल
दूसरा रामिलाबेन बारा भरत सिंह सोलंकी
तीसरा नरहरि अमीन

 

मध्य प्रदेश की 3 सीटों का गणित
भाजपा
विधायक: 107
समर्थन: 5 (2 निर्दलीय+2 बसपा+1 सपा )
कुल: 112
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 92
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 1 सीट पर जीत तय

दोनों दलों ने 2-2 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला ज्योतिरादित्य सिंधिया दिग्विजय सिंह
दूसरा सुमेर सिंह सोलंकी फूलसिंह बरैया

 

राजस्थान की 3 सीटों का गणित

कांग्रेस
विधायक: 107
समर्थन: 18
कुल: 125
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 51
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

भाजपा
विधायक: 72
समर्थन: 3
कुल: 75
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 51
इस तरह एक सीट पर जीत पक्की

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला राजेंद्र सिंह गहलोत के सी वेणुगोपाल
दूसरा ओंकार सिंह लखावत नीरज डांगी

 

झारखंड की 2 सीटों का गणित

झारखंड मुक्ति मोर्चा
विधायक : 29
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

भाजपा
विधायक : 25
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 15
एक कैंडिडेट उतारा है, लेकिन जीत के जरूरी वोट नहीं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More