संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला युवक का शव तथा चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका
फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव –
बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी दक्षिण सड़ौली गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक ने
संदिग्ध परिस्थितियों में फासी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच
गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में जांच में जुट गयी। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के दलई तिवारीपुर
निवासी 27 वर्षीय शशिकान्त तिवारी पुत्र नगेन्द्र तिवारी अपने नव निर्मित आवास में गुरुवार की सुवह सीढ़ी में
लगे पाइप से फंदे से लटकता मिला।
वुधवार की शाम से ही घर से लापता रहने पर उनका छोटा भाई गौरव तिवारी ढूढते ढूढते अपने नये आवास पर
पहुचा। मकान का शटर उठाकर कर जब सीढ़ी पर अपने भाई शशिकान्त को फंदे पर लटका देखा तो उसकी
पैरो तले जमीन ही खिसक गयी। वही सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को फंदे से उतार अपने कब्जे में ले लिया।
शशिकान्त क्यो फासी लगाया ये पता नही चल सका है। इसकी शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी। कोई संतान नही
थी। दो भाईयो में सबसे बड़ा था। इसकी पत्नी सोनी तिवारी एवम माता पार्वती तिवारी को रोते विलखते देख हर
किसी की आँखे नम हो गयी।
रसड़ा में दहन किया गया चीनी राष्ट्रपति का पुतला लोगों ने चीनी सामानों ओ प्रतिबंध करने की मांग –
बलिया जिले के रसड़ा में लद्दाख सीमा पर चीनी सेना ने धोखे से भारत के एक सैन्य अधिकारी सहित 20 जवानों
को मार दिया, जिस पर पूरे देश में गुस्सा भड़का हुआ है। लोग चीन के साथ आर्थिक संबंध समाप्त करने के
साथ-साथ बदला लेने की मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी याेजना प्रचार-प्रसार अभियान के क्षेत्रिय
महामंत्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व में रसड़ा भगत सिंह तिराहे पर स्थित भगत सिंह प्रतिमा के समीप गुरुवार काे
प्रदर्शन कर चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला फूंका गया।

इसके बाद भाजपाईयाें ने दाे मिनट का माैन धारण किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महामंत्री प्रवीण सिंह चीन
के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया। कहा कि चीन की यह कायराना हरकत देखते हुए चीन
के साथ हर प्रकार के आर्थिक रिश्ते को समाप्त करना चाहिए। चीन काे मानवता का दुश्मन व धाेखेबाज
बताया। कहा कि चीन ने धाेखे से हमला किया जिससे हमारे सैनिक वीरगति काे प्राप्त हुए। उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा बाजार है, इसमें प्रवेश बंद होते ही चीन को गलती का अहसास होगा। कोरोना
वायरस देकर लाखों की जान लेने वाला चीन विश्व समुदाय को ध्यान भटकाने के लिए ऐसी हरकत कर रहा है।
डबल्यूएचओ को भी पूरी जानकारी नहीं दी। कहा भारत की सेना चीन से काफी मजबूत है। वहीं हमारा देश भी
पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ में मजबूत है। इस माैके पर मंगल सिंह,गिरजाशंकर कन्नाैजिया,अनिकेत सिंह,सत्या
सिंह,छट्टू राम,साेहनी साहनी,साहिल, अशरफ अली के साथ अन्य भाजपाई माैजूद रहे।