M.P : सिंगरौली अलग अलग मामलों में फरार चार आरोपी गिरफ्तार,भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटा गरीबों में राशन

0
अलग अलग मामलों में फरार चार आरोपी गिरफ्तार –
सिंगरौली जिले में ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत पुलिस कप्तान तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय को बड़ी सफलता मिली हैं जब अलग अलग मामलों के फरार चल रहे 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार कर लिया गया बताया जा रहा कि मुखबिर की सूचना पर बैढ़न कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मनोज केवट को अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाये जाने पर गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया
,वहीं 08 वर्षों से चोरी के मामले में फरार आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार करते हुए डकैती के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी सुनील बसोर को बरगवां से गिरफ्तार किया और चौथा 10 वर्षो से फरार वारंटी गुजरेस साहू को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया हैं उक्त कार्रवाई में बैढ़न कोतवाली प्रभारी अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश झारिया, प्रधान आरक्षक अरविंद द्विवेदी, पप्पू सिंह, विश्वनाथ रावत पंकज सिंह, आरक्षक जितेंद्र सिंह,महेश पटेल, श्यामसुंदर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने गरीबों को बांटा राशन
एंकर- सिंगरौली भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल एवं देवेश पाण्डेय ने निर्धन परिवार के लोगो को राशन किट वितरित किया है इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, कोरोना वायरस से फैली महामारी और लॉकडाउन के बाद गरीब और मजदूरों पर संकट खड़ा हो गया है लॉकडाउन के बाद गरीब व जरुरतमंदों की मदद के लिए समाज का हर तबका सामने आया है।
इसी कड़ी में सिंगरौली भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने गरीब व असहाय लोगों को राशन वितरित किया, इस महामारी से परेशान लोगों को भूख से बचाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने अपने सिंगरौली क्षेत्र में जरुरतमंदों को राशन वितरित किया। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि उनके आस पास कोई भूखा दिखाई दे तो उसे भोजन कराएं जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने कहा कि इस दौरान किसी को भी भूखा रहने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश पाठक सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद।
राष्ट्रीय जजमेंट संबाददाता( सिंगरौली) राजू दुबे की रिपोर्ट

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More