NEWS UPDATE : शिफ्ट की गयीं कोकिलाबेनअस्पताल में सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुईं शबाना आजमी

0
गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को एक सड़क हादसे का शिकार हुए। महाराष्ट्र के रायगढ़ में उनकी कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई।
दुर्घटना में शबाना आजमी घायल हो गईं, जबकि जावेद अख्तर को मामूली चोटें आईं।

SHABANA AZMI

शबाना पति जावेद अख्तर के साथ अपनी टाटा सफारी से पुणे जा रहीं थीं
जब मुंबई से 60 किलोमीटर दूर खालापुर टोल नाके के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
also read : अवैध निर्माण (लखनऊ) : नगर निगम की चुप्पी, बनी अवैध पुलिस चौकी सड़क के बीचो-बीच
शबाना की नाक और सिर में गंभीर चोट आई है।
उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है,
जहां उनका इलाज चल रहा था।
बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है
।जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
हादसे में कार चालक भी घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हादसा हुआ।
हादसे की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने शबाना के लिए दुआएं मांगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More