यमुना एक्सप्रेसवे :अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर

0
यमुना एक्सप्रेसवे पर नई दिल्ली से आ रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया।
कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
वहीं घायलों को आगरा के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने कार को क्रेन से हटाकर रास्ते को सुचारू कराया है।
बताया गया है कि C-181, भगवती बिहार नई दिल्ली निवासी रणवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे।
बुधवार सुबह उनकी कार मथुरा जनपद के बलदेव के गांव मंडौरा माइल स्टोन 130 के निकट पहुंची थी।
इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद रणवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में कार सवार महिला सुधा, मधु और दीपक पु्त्र रणवीर व मोहित घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को इलाज के लिए आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
वहीं कार को क्रेन से हटवाकर रास्ते को सुचारू कराया।
Also read : उत्तर प्रदेश : प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही है, कार्यमुक्त किए जाएंगे अफसर होगी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति
वहीं बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी एक हादसा घटित हुआ
जिसमें डीसीएम सवार एक व्यक्ति की मौत हुई। एक व्यक्ति घायल हुआ है।
डीसीएम कपड़ा लेकर हरियाणा से जा रही थी
जो फिरोजाबाद जनपद में एक खड़े ट्रक से टकरा गई।
इस हादसे के घायल व्यक्ति का इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More