CRIMEINDIATOP NEWS वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पे एयरपोर्ट पर हमला By Master Admin On Oct 25, 2018 0 Share विशाखापतनम,। आंध्र प्रदेश में विशाखापतनम एयरपोर्ट पर वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त जगह मोहन रेड्डी एयरपोर्ट लाउंज में बोर्डिंग पास का इंतजार करने आए थे। इस दैरान एक अनजान युवक उनके पास आया और सेल्फी खिंचवाने की गुजारिश करने लगा। इस शख्स ने अचानक जगन मोहन पर हमला कर दिया। हमलावर को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। रेड्डी की बांह पर वार किया गया, जिसके बाद काफी खून बहने लगा। Related Posts ख्याला में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट,… May 28, 2026 बवाना के यूईआर-टू मार्ग पर बेकाबू टेंपो ने महिला राहगीर को… May 28, 2026 दस चोरी के दुपहिया वाहनों और अवैध हथियार के साथ दो वाहन चोर… May 28, 2026 पुलिस इस व्यक्ति को लेकर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और क्लिंटन के घर डाक से भेजा गया बम इस घटना से एयरपोर्ट पर वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। Continue Reading AirportAndhra pradeshJagan mohanVishakhapattnamYsr 0 Share