पटना : जेल में बंद विधायक अनंत सिंह को पुलिस ने शनिवार दोपहर को लिया रिमांड पर

0
पटना. घर से एके-47, हैंड ग्रेनेड और गोलियां बरामद होने के मामले में
पटना के बेउर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह को पुलिस शनिवार दोपहर को रिमांड पर ले गई।
पुलिस ने अनंत सिंह के करीबी और हत्या की साजिश मामले में आरोपी लल्लू मुखिया को भी
रिमांड पर लिया है। बाढ़ कोर्ट ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।
आज और कल पुलिस अनंत सिंह और लल्लू मुखिया से पूछताछ करेगी।
एके-47 कहां से लाए। किसने दिया। कबसे आपके पास है। कितने एके-47 है रखे हुए हैं।
शेष एके-47 व अन्य हथियार किनके पास और कहां हैं। कितने दाम में खरीदे थे।
कहां-कहां इस एके-47 का यूज किया। किस-किस गिरोह को दिए।
हैंड ग्रेनेड कब से रखे हुए हैं। किसने लाकर दिया। कितने में खरीदे थे।
किस तस्कर ने लाकर दिया। इसे किस मकसद से रखे हुए थे।
17 अगस्त से फरार होने के बाद कहां-कहां रुके।
किन-किन लोगों ने पटना से लेकर दिल्ली व अन्य स्थानों पर पनाह दिया।
किसने कार उपलब्ध कराए।
तीनों वीडियो कहां बनाए।
कौन वह व्यक्ति है जो वीडियो बनाने में आपसे सवाल कर रहा था।
भोला और मुकेश की हत्या की साजिश क्यों की।
किसने शूटर उपलब्ध कराए।
हथियार कौन दिया था। शूटरों से पहचान किसने कराई।
कौन आप से मोबाइल पर बात कर रहा था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More