लोहिया के रास्ते से भटक गए हैं अखिलेश यादव: स्वतंत्रदेव सिंह

0
लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कहा हैप्रख्यात समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया भी चाहते थे कि अनुच्छेद 370 समाप्त हो लेकिन सपा के मुखिया अखिलेश यादव अब उनके रास्ते से भटक गए हैं।
वह जो बात कह रहे हैं यह उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा 10 और 11 अगस्त को सभी मंडल मुख्यालयों पर अनुच्छेद370 समाप्त होने का जश्न मनाएगी।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाकर मोदी सरकार ने देशवासियों के सपने को साकार किया है। अनुच्छेद 370 का लाभ जम्मू कश्मीर की जनता के बजाय सिर्फ कुछ परिवारों को मिला है। भाजपा 10 और 11 अगस्त को अनुच्छेद 370 की समाप्ति का जश्न मनाएगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह जश्न सभी जिला मुख्यालयों पर मनाया जाएगा। इस जश्न के 3 से 4 दिन बाद बीजेपी सभी मंडल मुख्यालयों पर भी बीजेपी 370 हटाये जाने का जश्न मनाएगी। गृहमंत्री अमित शाह ने स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर को बचाकर प्रकृति के सपने को साकार किया है।
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जनसंघ की स्थापना में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अहम योगदान था। देश मे एक झंडा एक विधान एक प्रधान के लिए आंदोलन किया। आज वो सपना नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी ने साकार कर दिया।370 समाप्त होने पर सभी को बधाई। पीएम मोदी और गृह मंत्री ने अदम्य साहस कर, यह दिखा दिया कि शांत सुरक्षित और विकास की भावना के साथ जम्मू कश्मीर के लिए हम कितने गंभीर हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More