ADR रिपोर्ट: राजनीतिक पार्टियों को मिला 1059.25 करोड़ का मिला फंड, कुल फंड का 93% केवल बीजेपी को मिला

0
नई दिल्ली। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने पार्टियों को  मिले फंड को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2016-17 और
2017-18 में राष्ट्रीय पार्टियों को कुल 1059.25 करोड़ फंड मिला। इसका 93 फीसदी हिस्सा यानी 985.18 करोड़ रुपए पार्टियों को कॉर्पोरेट घरानों से मिला।
इन राष्ट्रीय दलों में भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) CPM, सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) शामिल हैं।
सातवें राष्ट्रीय दल BSP ने घोषित किया है कि इस वित्तीय वर्ष और 2004 के बाद से पार्टी को 20000 से ऊपर कोई दान नहीं मिला। इसलिए BSP को इस विश्लेषण में शामिल नहीं किया गया।
BJP को कुल 1731 कॉर्पोरेट घरानों से 915.59 करोड़ रुपए बतौर दान मिले। वहीं कांग्रेस को कुल 151 कॉर्पोरेट घरानों से 55.36 करोड़ रुपए मिले। NCP को कुल 23 कॉर्पोरेट घरानों से 7.73 करोड़ रुपए मिले।
सबसे ज्यादा 2014-15 वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय दलों को कुल 573. 18 करोड़ रुपए कॉर्पोरेट घरानों से मिले था।
जोकि वर्ष 2016-17 में 563.17 करोड़ और वर्ष 2017-18 में 421.99 करोड़ रुपए रहा।
वर्ष 2012-13 से वर्ष 2017-18 के बीच कार्पोरेट घरानों से राष्ट्रीय दलों को मिलने वाले फंड में 414 फीसदी का इजाफा देखा गया।
जिसमें बीजेपी को सबसे ज्यादा 1621.40 करोड़ रुपए बतौर कॉर्पोरेट घराने से मिलने वाले फंड के तौर पर मिले। इन 6 साल में मिलने वाले फंड का कॉल 83. 49 फ़ीसदी हिस्सा रहा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More