तालाब के दलदल में धंसती महिलाओं काे बचाने के लिए, वर्दी में ही तालाब में कूदे पुलिसकर्मी

0
मध्यप्रदेश/नरसिंहगढ़। परशुराम सागर में डूब रही 2 महिलाओं काे गुरुवार काे पुलिस के 2 जवानाें और
एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सुरक्षित बाहर निकाला।
महिलाएं शांतिबाई और संपतबाई तालाब के दलदल में फंस गई थीं।

दलदल में धंसती महिलाओं

हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि महिलाएं तालाब में कैसे गिरीं।
दोनों महिलाएं तालाब के दलदल में धंसते जा रही थीं।
भीड़ तमाशा देख रही थी, किंतु महिलाओं की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
मामले की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्र शर्मा काे मिली ताे उन्हाेंने पुलिस काे फाेन किया।
इस पर टीआई हेमचंद्र लाड़िया दो जवानाें काे लेकर मौके पर पहुंचे।
जवानों ने वहां मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्र के साथ तालाब में उतरकर
महिलाओं काे सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More