लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसा जमा करवाने वाली फर्जी कंपनियों के विरुद्ध, अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये: मुख्य सचिव

0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि
धोखाधड़ी कर लोगों को बेवकूफ बनाकर
पैसा जमा करवाने वाली फर्जी कंपनियों के विरुद्ध अभियान चलाकर
उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
उन्होंने कहा कि आम जन को ऐसी कंपनियों में निवेश करने से बचाने हेतु
विभिन्न संचार माध्यमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाये।
मुख्य सचिव आज लोक भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आर0बी0आई0 की
राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एस0एल0सी0सी0) की 7वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त होने पर
फर्जी कंपनियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करायी जाये। उन्होंने कहा कि
पुलिस विभाग के विवेचना अधिकारियों को कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षित भी कराया जाये।
डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा हेतु
अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध लगाने हेतु
जनपदों में भी सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ0 तुलीराम, महाप्रबन्धक श्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव सहित
महानिदेशक संस्थागत वित्त श्री शिव सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More