सीएम योगी ने जिले के कप्तानो व आला अधिकारियों को आत्मरक्षा अभियान चलाए जाने के दिए निर्देश
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सीएम के तीखे रवये ने आलाधिकारियों के होश उड़ा रखे हैं।
बैठक कर सीएम योगी ने जिले के कप्तानों व आला अधिकारियों को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े-निर्देश दिए थे।
जिसके बाद पुलिस अब लगातार महिला अपराधों पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग प्रयास कर रही है।
जहां पुलिस ने छात्राओं, महिलाओं को उनके अंदर आत्मरक्षा के साथ सजगता पैदा करने के लिए
कस्बो व शहरों में महिलाओं के आत्मरक्षा के लिये एक अभियान शुरू किया है।
जानिये क्या है अभियान
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायन मिश्र ने प्रदेश सरकार की मंशा नारियों की सुरक्षा, आत्मरक्षा को धरातल पर लाने के लिये
एक अभियान पूरे जनपद में शुरू कराया है। व चलाए जा रहे अभियान के इस क्रम में ‘एंटी रोमियो टीम’ द्वारा आज शुक्रवार को पड़रौना शहर के विभिन्न जगहो जैसे-
दयाल कोचिंग सेन्टर, यूएनपीजी कालेज, रेलवेस्टेशन पड़रौना, सुभाष चौंक, यश कोचिंग सेन्टर आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान टीम प्रभारी उ0नि0 एम0 यू0 फारुकी व महिला आरक्षियों द्वारा शहर के कस्बा व
बाजार में मिलने वाली लड़कियों/महिलाओं से उनके सुरक्षा के सम्बंध में बात कर उनसे चर्चा की गई ।
क्या है अभियान की रूप रेखा
महिलाये सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यकता पड़ने पर ‘यूपी डायल 100’ ‘वीमेन पावर हेल्प लाइन 181’ तथा
‘महिला हेल्पलाइन नंबर 1090’ के उपयोगी जानकारी देकर आवश्यकतानुसार इन नम्बरों के उपयोग कर सकती है।
