आगरा: ब्रह्मकुमारी आश्रम में युवती के साथ संचालक ने की ज्यादती, गिरफ्तार

0
आगरा। ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक युवती के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है।
युवती का आरोप है कि, आश्रम संचालक ने उसके साथ ज्यादती की है।

ब्रह्मकुमारी आश्रम में

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
सिकंदरा थाना इलाके के रूनकता में ब्रह्मकुमारी आश्रम है। अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती आश्रम में रहती है।
युवती का आरोप है कि, दो साल पहले आश्रम संचालक भगवान सिंह ने जबरन ज्यादती की।
जब इस घटना के संबंध में अन्य बहनों को बताया तो उन लोगों ने युवती को ही गलत ठहराते हुए मामले को टाल दिया।
लेकिन इधर कुछ दिनों से संचालक फिर से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आए दिन वह छेड़खानी करता था।
आश्रम से निकलकर युवती ने सिकंदरा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती का आरोप है कि, संचालक आश्रम की अन्य बहनों के साथ भी ज्यादती करता है, लेकिन बदनामी व अन्य कारणों से वह बोलती नहीं हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More