बंगाल में हिरण्यकश्यप जैसा शासन; बर्खास्त हो ममता सरकार: साक्षी महाराज

0
उन्नाव। साक्षी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष व वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। साक्षी महाराज ने कहा कि, राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका को चुनाव में लेकर आए। लोग कहते हैं कि उनकी नाक दादी से मिलती है।
लेकिन अमेठी में चुनाव हार गए। इन लोगों ने पता नहीं क्या क्या इरादे, सपने संजोए थे? सांसद ने कहा कि, ममता बनर्जी का नाम सुनने के बाद हिरण्यकश्यप की याद आ जाती है।
जैसा हिरण्या कश्यप के शासन में था, वैसे सब कुछ ममता बनर्जी ने किया और जितनी जल्दी हो पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त की जाए।
साक्षी महाराज ने कहा कि, इस चुनाव में कांग्रेस और महागठबंधन का सफाया हो गया। कांग्रेस के हाथ से अमेठी चली गई, रायबरेली में मिली जीत हार के बराबर है। राहुल गांधी, प्रियंका और महागठबंधन के पास कोई एजेंडा नहीं था।
चौकीदार चोर है, चौकीदार हटाओ, चौकीदार को चोर कह रहे थे और जनता चौकीदार को चौकन्ना कह रही थी। जनता ने यह चुनाव अपने हाथों में ले लिया। परिणाम यह हुआ कि, कांग्रेस और महागठबंधन का पूरे हिंदुस्तान से सूपड़ा साफ कर दिया।
हिंदुस्तान में जयश्रीराम कहना अपराध है? ममता बनर्जी पर हमला करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि, हिरण्य कश्यप के बेटे प्रहलाद ने जय श्रीराम कहा तो उसे जेल में बंद कर दिया। इन्होंने भी 3 लड़कों को इसलिए जेल भिजवा दिया क्योंकि उन्होंने जय श्रीराम बोला था। इससे जनता आक्रोशित हो गयी।
सवाल करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि, क्या हिंदुस्तान में जय श्रीराम कहना भी अपराध हो गया है? राम कृष्ण की धरती पर जय श्री राम नही कह पाएंगे? कहा, तुष्टिकरण के आधार पर ममता शासन चला रही हैं तो जनादेश उलट गया।
साक्षी महाराज ने कहा कि, 40-41 परसेंट बंगाल में वोट भजपा को मिलना मायने रखता है। अब ममता की कहानी खत्म हो गई है। विधानसभा चुनाव होगा तो निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी औऱ
हम तो अपनी सरकार से बनने वाले मोदी प्रधानमंत्री से आग्रह करेंगे कि जितनी जल्दी हो पश्चिम बंगाल की जनता को इस ममता से निजात दिलाई जाए और तुरन्त इनकी सरकार को बर्खास्त किया जाए।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More