नोएडा: पुलिस ने 3 इनामी गोतस्करों को किया गिरफ्तार

0
नोएडा। जिले की पुलिस ने शनिवार को 25-25 हजार रुपए के इनामी तीन गो तस्करों को
उनके सरगना समेत गिरफ्तार कर लिया।
सरगना आरिफ खुर्जा के एक गांव का प्रधान है।
उसकी गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर के सात विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे।
आरोपी के पास 60 करोड़ से अधिक  की संपत्ति होने की आशंका है।
तीनों आरोपी कई दिनों से नोएडा में छिपकर रह रहे थे।
एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार सुबह सेक्टर-8
लाल बत्ती पर गौ तस्कर मौजूद होने की सूचना मिली थी।
तस्कर लाल बत्ती पर खड़े होकर दिल्ली जाने की फिराक में थे।
पुलिस ने घेराबंदी कर तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पहचान आरिफ, कासिम और
यामीन निवासी खुर्जा बुलंदशहर के रूप में हुई है।
इनमें आरिफ सरगना है। आरिफ और कासिम सगे भाई हैं।
उन्होंने बताया कि आरिफ पर चार हत्या, 7 हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और
गौ वध आदि के 50 से अधिक केस दर्ज हैं। वहीं, कासिम पर हत्या, हत्या के प्रयास और
गौ वध समेत अन्य मामलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
यासीन पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य आरोपी आरिफ 23 साल से गौ तस्करी कर रहा है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
स्याना कांड के बाद बुलंदशहर पुलिस गौ तस्करों को जेल भेजना शुरू कर दिया था।
तब पुलिस पर फर्जी लोगों को जेल भेजने का आरोप लगा था।
मगर असली गौ तस्कर आरिफ खुलेआम घूम रहा था।
इसको गिरफ्तार कराने के लिए बुलंदशहर विधान सभाओं के सात विधायक एक साथ आ गए थे।
विधायकों ने पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया, मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।
इसके बाद सातों विधायक उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More