सुल्तानपुर: गठबंधन कार्यकर्ताओं ने मेनका गांधी के समर्थकों को पीटा

0
सुल्तानपुर। रविवार को मतदान से पहले जिले का माहौल खराब करने की कोशिश की गई।
शनिवार देर रात यहां सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के समर्थकों ने
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के समर्थकों को बुरी तरह पीटा।
भाजपा समर्थक जिला पंचायत अध्यक्ष पति शिवकुमार सिंह को चोटें आईं हैं।
वहीं, अध्यक्ष पति की गाड़ी से एक महिला घायल हो गई।
सीओ बल्दीराय लालचंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।
इसी मामले को लेकर रविवार को चंद्रभद्र सिंह व मेनका गांधी आमने-सामने आ गए।
मेनका गांधी ने सख्त लहजे में कहा कि गुंडई नहीं चलेगी।
सुल्तानपुर के धनपतगंज के नन्दगीरी में शनिवार रात गठबंधन और
भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे पर मतदाताओं को रुपए बांटने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
आरोप है कि धनपतगंज के मायंग क्षेत्र में मेनका गांधी के मीडिया प्रभारी
नसीब सिंह की गाड़ी पर भी गठबंधन प्रत्याशी के लोगों ने हमला किया।
इसकी खबर पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष पति शिव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तो वो भी आक्रोश का शिकार हुए।
लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। बुरी तरह घिरता देख जब वो अपनी गाड़ी से भागे तो
बहुरावां के पास घर के बाहर सो रही एक महिला की चारपाई को उनकी गाड़ी से टक्कर लग गई,
जिसमें महिला को चोटें आईं हैं।
इसके बाद मामला और तूल पकड़ गया। तब तक गठबंधन प्रत्याशी चन्द्रभद्र सिंह सोनू के भाई
यशभद्र सिंह मोनू भी मौके पर पहुंच गए और कहासुनी हुई।
अंत में सीओ बल्दीराय लालचंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थित को नियंत्रण में किया।
उन्होंने बताया कि अब स्थित नियंत्रण में है।
मेनका गांधी ने देर रात एसपी से बात की। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि
चंद्रभद्र सिंह के समर्थन में लगे लोगों ने बताया कि मेनका गांधी के समर्थक
रात में गांवों में लोगों को पैसा बांट रहे थे। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More