यूपी में मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का एनकाउंटर होगा’, ओवैसी की पार्टी का नेता बोला- बस 11 सीटें जीता दो

राष्ट्रीय जजमेंट

प्रदेश में AIMIM पार्टी के अध्यक्ष शौकत अली अपने एक विवादित बयान वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में शौकत अली अपनी पार्टी की एक जनसभा में यह कहते नजर आ रहे हैं कि यूपी में अगर उनकी पार्टी की 11 सीटें आ गईं तो मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा।
वायरल हो रहे वीडियो में शौकत अली यह कहते दिखाई दे रहे हैं, “मेरे दोस्तो, मेरे बुजुर्गो, मैं 111 नहीं, आप मुझे 11 जीताकर के उत्तर प्रदेश से दे दो। मैं आपसे वादा करके जा रह हूं कि उत्तर प्रदेश में अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।”

शौकत अली के बयान पर क्या बोली सपा?

सपा के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने मंगलवार को राजधानी नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसे बयानों पर ध्यान देने का कोई औचित्य नहीं है।

कैराना की सांसद इकारा हसन ने शौकत अली के बयान पर कहा कि देश आज भी संविधान से चलता है और आगे भी ऐसे ही चलेगा। सरकार किसी की भी आए, संविधान सर्वोपरी है और कानून व्यवस्था के आधीन ही चलना चाहिए।

: AIMIM के वोट से बीजेपी के श्रीचंद तेजवानी बने महापौर

AIMIM पार्षद के एक वोट की वजह से बीजेपी के उम्मीदवार श्रीचंद तेजवानी को जीत मिल गई और वे अमरावती के नए मेयर चुने गए। अगर यह वोट नहीं मिलता, तो नतीजा कुछ और हो सकता था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More