बलिदानियों की प्रतिमाओं को बुलडोजर, अखिलेश ने लिखा- अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले शहादत का मोल क्या जानें

राष्ट्रीय जजमेंट

शाहजहांपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिराने का मामला तूल पकड़ गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी इसकी निंदा की है।उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार को घेरा है।
अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए लिखा है कि अंग्रेजों की गुलामी करने वाले शहादत का मोल क्या जानें। उन्होंने लिखा सौंदर्य कभी भी शहीदों के मान सम्मान से बड़ा नहीं हो सकता। सौंदर्यीकरण के बहाने शहीदों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलवाना एक बीमारू मानसिकता की निशानी है।

टाउनहाल में सुंदरीकरण के दौरान नगर निगम प्रशासन ने काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं को हटाने के लिए कहा था, लेकिन कार्यदायी फर्म लखनऊ की फ्लाई इंफ्रा टेक के कर्मचारियों ने बुलडोजर से प्रतिमाओं को गिरा दिया , जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गईं थीं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More