मोदी के लिए महिला ने कहे आपत्तिजनक शब्द तो प्रियंका ने कहा- जो भी हैं, प्रधानमंत्री हैं

0
रायबरेली: चुनाव-प्रचार के लिए रायबरेली आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने गुरुवार काे एक अजीब वाक्या सामने आया। यहां प्रियंका का भाषण सुन रही एक महिला ने प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक बातें करना शुरू कर दिया। पहले तो प्रियंका समेत सभी ग्रामीणों ने ठहाके लगाए। बाद में प्रियंका ने उसे समझाया और कहा कि ऐसा मत कहिए। वे (मोदी) देश के प्रधानमंत्री हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों से चौकीदार चोर है नारा बुलवाने का आरोप लगने के बाद प्रियंका का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें प्रियंका कह रही हैं कि पीएम जापान में जाकर ढोल बजाते हैं, लेकिन गरीबों के बीच नहीं आते हैं। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद एक महिला ने जानवर के साथ बांध देने की सलाह दे डाली।
महिला की यह बात सुनकर प्रियंका खिलखिलाकर हंस पड़ीं। प्रियंका बोलीं- लेकिन गांव नहीं आएंगे। फिर महिला प्रियंका से बोली- सुनो बिट्टी (बेटी), उसके बाद तो महिला आक्रोश में आकर पीएम को लेकर अपशब्द बोलने लगी। महिला के आक्रोश को देख प्रियंका ने हाथ से रोकने का इशारा किया। कहा- “गलत बात है। मैं जानती हूं, आपका दुःख मैं समझती हूं। लेकिन ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। फिर भी जो भी हैं, प्रधानमंत्री हैं।”

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More