लखनऊ: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए रोड शो कर मांगेंगी वोट

0
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के समर्थन में उनकी बेटी और फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज (शुक्रवार) दोपहर बाद रोड शो करेंगी।
सोनाक्षी का रोड शो समाजवादी पार्टी कार्यालय से शुरू होगा, जो शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा। इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा का पूरा परिवार नजर आएगा।

इससे पहले पूनम सिन्हा के नामांकन के समय पति शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद थे। पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने नामांकन के बाद रोड शो में भी हिस्सा लिया था। गुरुवार को शत्रुघ्न ने लखनऊ में एक सभा को भी संबोधित किया।
पूनम सिन्हा का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है। पूनम को उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास कार्यों की बदौलत उन्हें लखनऊ से जीत मिलेगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More