सुल्तानपुरी हत्याकांड का खुलासा, चाकूबाजी में शामिल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में 40 वर्षीय राजिंदर की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले को स्थानीय पुलिस ने चंद घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों के साथ-साथ फरार चल रहे दोनों नाबालिगों को भी पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल चार आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 17 मार्च को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल से राजिंदर नामक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी, जिसे पेट में चाकू लगने के बाद भर्ती कराया गया था। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत एफआईआर दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले राज (23) और करन (23) नामक दो युवकों को पकड़ा। इनमें से आरोपी राज फिलहाल पुलिस निगरानी में सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त अन्य चारों आरोपियों को पकड़ लिया है, जो कि दो नाबालिग हैं। इन चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी तफ्तीश के कारण इस ब्लाइंड मर्डर केस को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चाकूबाजी की इस हिंसक घटना की मुख्य वजह क्या थी और क्या इनके बीच कोई पुरानी रंजिश थी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More