उत्तम नगर हत्याकांड: विश्व हिन्दू परिषद ने पीड़ित परिवार को प्रदान की आर्थिक सहायता

नई दिल्ली: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) इंद्रप्रस्थ प्रांत ने उत्तम नगर में निर्मम हत्या का शिकार हुए हिन्दू युवक तरुण के शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की। विहिप के पदाधिकारियों ने रविवार को मृतक के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि इस न्याय की लड़ाई और संकट की घड़ी में पूरा हिन्दू समाज उनके साथ खड़ा है।

मुलाकात के दौरान विश्व हिन्दू परिषद इंद्रप्रस्थ प्रांत के प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक युवा पुत्र को खोने का दर्द असहनीय है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, “प्रशासन को इस जघन्य हत्याकांड के सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए। ऐसी मिसाल कायम होनी चाहिए ताकि दोबारा कोई ऐसी हिमाकत न कर सके।”

विहिप के प्रचार प्रमुख संजीव कुमार ने बताया कि परिषद ने न केवल स्वयं सहायता प्रदान की है, बल्कि समाज के अन्य संपन्न लोगों से भी इस पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो भी सज्जन बंधु परिवार की मदद करना चाहते हैं, वे परिषद के माध्यम से पारदर्शी रूप से सहयोग राशि पहुंचा सकते हैं।

परिषद ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया, तो समाज चुप नहीं बैठेगा। फिलहाल, विहिप की टीम परिवार के कानूनी और सामाजिक सहयोग के लिए लगातार संपर्क में बनी हुई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More