शादी से इनकार करने पर युवती को HIV संक्रमित सिरिंज घोंपा, आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी के पोचाराम इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने शादी से इनकार करने पर एक युवती को कथित तौर पर HIV संक्रमित सिरिंज से उस पर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की शादी उनके परिवारों ने तय की थी. शादी तय होने के कुछ दिनों बाद युवती को पता चला कि लड़का और उसके माता-पिता ‘एड्स’ (AIDS) से पीड़ित हैं. यह जानकारी मिलते ही युवती ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस भी हुई थी.

उठाया खौफनाक कदम

शादी टूटने से नाराज युवक 11 मार्च को युवती के घर पहुंचा. उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा. जब युवती अपने फैसले पर अडिग रही, तो गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर इन्फेक्टेड खून वाली सिरिंज से उस पर हमला कर दिया
अस्पताल में खुला राज

घटना के कुछ समय बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए. मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों को इंजेक्शन के निशान मिले और संक्रमण का संदेह हुआ, जिससे इस पूरी घिनौनी साजिश का खुलासा हुआ.

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. दूसरी ओर, पोचाराम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने संक्रमित सिरिंज कहां से हासिल की थी. इस पूरी घटना को कैसे अंजाम दिया.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More