असोला गांव मे बंद कमरे में फंदे से झूलता मिला युवक का शव, भाई-बहन के फोन न उठाने पर खुला राज

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना इलाके के असोला गांव में एक 24 वर्षीय सुरक्षाकर्मी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजस्थान के करौली जिले के निवासी दिलीप कुमार बैरवा के रूप में हुई है। युवक तीन दिन पहले ही इस कमरे में रहने के लिए आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम झेंडा कॉलोनी निवासी हरिमोहन ने पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे का दोस्त दिलीप कमरा नहीं खोल रहा है। हरिमोहन ने बताया कि दिलीप का फोन बंद होने के कारण उसके साले ने फोन कर उसके बारे में पूछताछ की थी और कमरे पर जाकर चेक करने का अनुरोध किया था। जब हरिमोहन अपने बेटे के साथ दिलीप के कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, तो वह अंदर से बंद था। काफी देर तक प्रतिक्रिया न मिलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो दिलीप अंदर पंखे से नायलोन की रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मैदानगढ़ी थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि दिलीप पेशे से सुरक्षाकर्मी था और गांव भोलूपुरा, करौली का रहने वाला था। प्राथमिक जांच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति की आशंका जताई गई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More