शादी के बाद लौट रहे थे दूल्हा-दुल्हन, पूर्व प्रेमी ने बीच रास्ते रोकी कार; कनपटी पर बंदूक तानकर साथ ले गया अपनी प्रेमिका

राष्ट्रीय जजमेंट

घर लौट रही एक नवविवाहित महिला को उसका पूर्व प्रेमी बंदूक की नोक पर अगवा कर ले गया. मामला बोलांगिर जिले का है, जहां रविवार तड़के शादी के बाद बाद पति के साथ दुल्हन घर लौट रही थी.दूल्हा बोलांगिर जिला का रहने वाला हरिबंधु पटेल है, जो बारात लेकर कांटामाल गया था. शादी की रस्में पूरी होने के बाद, दूल्हा-दुल्हन और परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहा था.जब दूल्हा-दुल्हन की कार तरभा रोड पर बड़ाबंधा के पास से गुजर रही थी, तभी उसे बीच रास्ते में रोक लिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर कार रोक ली. इसके बाद उन्होंने दूल्हे को हथियार दिखाकर धमकाया. फिर दुल्हन को जबरन साथ लेकर फरार हो गए. दूल्हा और उसके साथी कुछ भी नहीं कर पाए.घटना के बाद, दूल्हे ने तरभा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज. और शिकायत में बताया कि उसे बंदूक की नोक पर बंधक बनाया गया और उसकी पत्नी को अगवा कर लिया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी. आरोपी का पता लगाने और महिला को छुड़ाने के लिए कोशिश की जा रही है.

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More