बरेली की आईएएस अदिति वार्ष्णेय ने माधव भारद्वाज के साथ रचाई अनोखी शादी, कलेक्ट्रेट चैंबर में पूरी हुई रस्म
राष्ट्रीय जजमेंट
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से आईएएस अधिकारी अदिति वार्ष्णेय की शादी की चर्चा ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अदिति आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईएएस माधव भारद्वाज के साथ शादी की। कलेक्ट्रेट कार्यालय उनकी शादी का गवाह बना। दोनों आईएएस अधिकारियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली। दोनों एक साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए। किसी भी अधिकारी की शादी चर्चा का केंद्र रहती है। इसमें तामझाम और शान देकर हर कोई हैरान होता है। लेकिन, अदिति और माधव ने जिस सादगी भरे अंदाज में शादी की वह चकित करने वाला रहा।अदिति और माधव की शादी का स्थल राजस्थान में अलवर कलेक्ट्रेट चैंबर रहा। इस शादी में न तो बैंडबाजा था। न ही पंडित आए और मंत्रोच्चारण हुआ। इस शादी में कोई बाराती भी शामिल नहीं हुआ। दूल्हा-दूल्हन के परिजन उनके साथ कलेक्ट्रेट में आए। कोर्ट मैरिज कर दोनों जीवन भर साथ रहने का वादा किया। आईएएस अदिति गुजरात के जामनगर की एसडीएम है। वहीं, आईएएस माधव भारद्वाज अलवर के एसडीएम हैं। माधव दिव्यांग हैं।दोनों 2023 बैच के आईएएसदिति वार्ष्णेय और माधव भारद्वाज 2023 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई। इसी दौरान दोनों करीब आए। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इसके बाद सादगी के साथ शादी समारोह को पूरा कराया गया। अलवर डीएम डॉ. अर्तिका शुक्ला के चैंबर में दोनों ने कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी की।
Comments are closed.