लखनऊ में 6 साल की बच्ची के साथ रेप; मासूम के भाई को धमकी देकर भाग निकला आरोपी

राष्ट्रीय जजमेंट

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी में मजदूरी करने वाली महिला की 6 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की गई. मासूम के भाई ने आरोपी को देख लिया था, जिसे बाद धमकी देकर वह फरार हो गया. पुलिस ने मध्य प्रदेश के रहने वाले आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है.​पीड़िता का परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना जिले का रहने वाला है और यहां मजदूरी कर जीवन यापन करता है. सोमवार सुबह करीब 8 बजे बच्ची की मां काम पर चली गई थी. घर पर मासूम अपनी 11 और 8 साल के भाइयों के साथ थी. दोपहर के समय जब दोनों भाई घर के बाहर खेल रहे थे, तभी आरोपी मुल्लू वर्मा निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश घर में दाखिल हुआ. उसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ हैवानियत की.इसी दौरान जब बच्ची का 11 वर्षीय बड़ा भाई घर के अंदर पहुंचा, तो उसने आरोपी को गलत हरकत करते देख लिया. पकड़े जाने के डर से आरोपी ने मासूम भाई को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया. शाम को जब मां काम से लौटी तो बच्चों ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.​सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि आरोपी मुल्लू वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे उचित उपचार व सुरक्षा दी जा रही है.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More