नकाब पहन कर पत्नी ने रंगीन मिजाज शिक्षक पति को किया बेनकाब, टीचर गिरफ्तार

राष्ट्रीय जजमेंट

सीतापुर: जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के सुमली चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने बुर्का पहन कर अपने शिक्षक पति को शिक्षिका के साथ रंगें हाथों पकड़ लिया. पति पर दूसरे शिक्षिका से अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए थप्पड़ों की बारिश कर दी. पत्नी का आरोप है कि उसके पति का इस शिक्षिका से पहले भी एक महिला के साथ संबंध थे.पत्नी ने पति की जम कर पिटाई: मीनू नागर पत्नी अजय नागर निवासी टापाकला जिला फिरोजाबाद, मंगलवार को ग्राम सुमली स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक महिला अध्यापक को अपने कार से लेने आया. दतूनी विद्यालय में कार्यरत अध्यापक अजय नागर पर घात लगाकर बैठी उनकी पत्नी ने जैसे ही देखा कि एक शिक्षिका, पति के कार में बैठी है, गुस्से से आग बबूला पत्नी ने कार को रोका और पति पर हमला बोल दिया.
पति पर अवैध संबंध का आरोप: पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में शिक्षक पति घायल हो गया, जबकि कार के शीशे टूट गए. मारपीट के दौरान मीनू नागर ने पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए कई और बातों का खुलासा किया. ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया गया. पति और पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके बुनियाद पर पुलिस नें शिक्षक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.
पीड़ित पत्नी मीनू नागर भी शिक्षिका है. 2014 में अजय नागर से उनकी शादी हुई थी. 2016 में उनकी एक बेटी हुई. लेकिन पति द्वारा उन्हें लगातार धोखा दिया जाता रहा है. 2023 में गुपचुप तरीके से अजय नागर द्वारा उसे तलाक देने की भी कार्यवाई की गई थी. जिसकी जानकारी उसे कुछ दिन पहले ही मिली है.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More