कानपुर में केडीए का बुलडोजर एक्शन; 21 बीघा जमीन पर ढहाई अवैध प्लॉटिंग

राष्ट्रीय जजमेंट

कानपुर: कुछ दिनों का गैप के बाद एक बार फिर कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के अफसरों ने गंगा बैराज से लेकर बिठूर तक अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है. केडीए के ओएसडी जोन एक-बी प्रवर्तन डॉ. रवि प्रताप सिंह व उनकी टीम ने बुधवार को 21 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया. इसके साथ ही दो नए इलाकों में अवैध प्लॉटिंग गुरुवार को ध्वस्त की जाएगी.डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतापपुर हरि में प्रकाश, नारायण व अन्य ने नौ बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर रखी थी. इसी तरह श्रीराम, बाबू व अन्य ने भगवानपुरवा में आठ बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कराई थी. उन्होंने कहा कि, अब अगर इन जमीनों पर अवैध प्लाटिंग मिली तो भू-स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी. डॉ. रवि प्रताप सिंह ने कहा कि अगर आमजन सिंहपुर से लेकर बिठूर तक क्षेत्र में कोई भूखंड ले रहे हैं तो पहले यह देख लें कि उस भूखंड का नक्शा केडीए से स्वीकृत है या नहीं? नक्शा स्वीकृत होने पर ही भूखंड खरीदें. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 21 बीघा जमीन की कीमत कई करोड़ रुपये होगी.सिंहपुर, गंगपुर चकबदा में आठ बीघा जमीन पर जल्द चलेगा बुलडोजर: केडीए के ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के सिंहपुर व गंगपुर चकबदा में आठ बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग को लेकर जो जानकारी मिली थी, उसका सर्वे कराया गया है. मौके पर अवैध ढंग से प्लॉटिंग की गई है. गुरुवार को यहां पर बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि अभी तक गंगा बैराज से लेकर सिंहपुर, नवाबगंज, कटरी ख्यौरा से लेकर बिठूर तक जहां-जहां अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उन सभी भू स्वामियों को नोटिसें भी जारी कर दी गई हैं.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More