नरेश टिकैत ने भारत-यूएस ट्रेड डील को बताया किसानों के खिलाफ,जताया कॉर्पोरेट की नियत पर भी शक

राष्ट्रीय जजमेंट

मुजफ्फरनगर: सिसौली स्थित ऐतिहासिक किसान भवन में बुधवार को आयोजित मासिक पंचायत में चौधरी नरेश टिकैत ने कहा. भारत-अमेरिका के बीच होने वाली प्रस्तावित व्यापारिक संधि देश के अन्नदाताओं को पूरी तरह से बर्बाद कर देगी. इस संबंध में 22 फरवरी को बुढ़ाना के नगवा में जुटेगी चार जिलों की महापंचायत.मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों को आगामी बड़े आर्थिक संकट के प्रति आगाह करते हुए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने सिसौली किसान भवन में आयोजित संगठन की मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संधि देश के अन्नदाताओं को पूरी तरह बर्बाद कर देगी.उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव गांव जाकर किसानों को लामबंद करें और अपनी जमीन व हक की रक्षा के लिए फिर से संघर्ष का रास्ता अपनाएं. पंचायत के दौरान नरेश टिकैत ने प्रशासनिक अधिकारियों के बदलते और अड़ियल रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि एक समय था जब जिला स्तर के अधिकारी और गन्ना विभाग के अफसर किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करते थे.नरेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि बड़े कॉर्पोरेट घरानों और व्यापारियों की नजर किसानों की कीमती जमीनों पर है. किसान आज एकजुट नहीं हुए तो आने वाले समय में उन्हें अपनी पुश्तैनी विरासत से हाथ धोना पड़ जाएगा.आपको बता दें कि आंदोलन की धार तेज करने के लिए संगठन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है. घोषणा के अनुसार, 21 फरवरी को बिजनौर, 22 फरवरी को बुढ़ाना के नगवा गांव, मेरठ, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर के किसानों की एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More