शादी के महज 17 दिन बाद प्रेग्‍नेंट निकली दुल्‍हन! परेशान दूल्‍हे ने अमरोहा पुलिस से लगाई गुहार

राष्ट्रीय जजमेंट

अमरोहा: उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा में शादी के मात्र 17 दिन बाद दुल्हन प्रेग्‍नेंट हो गई। यह बात पता चलते ही पति और ससुराल के अन्‍य लोग हैरान रह गए। पति युवती को उसके मायके छोड़ आया। उसने ससुराल वालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पूरे इलाके में इस खबर की जमकर चर्चा हो रही है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। युवक की शादी 28 जनवरी, 2026 को संभल जिले की युवती से हुई थी। शादी से पहले मंगनी और विवाह की सारी रस्में पारंपरिक तरीके से हुईं और लेन-देन भी हुआ। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई।एक हफ्ते से पत्‍नी कर रही थी पेट दर्द की शिकायतशुरुआती कुछ दिन सब ठीक रहा। करीब एक हफ्ते बाद दुल्हन ने पेट दर्द की शिकायत शुरू कर दी। उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पति से दूरी बना ली। दर्द बढ़ने पर पति ने 13 फरवरी को एक निजी डॉक्टर से जांच करवाई।
11 हफ्ते की प्रेग्‍नेंट निकली पत्‍नीडॉक्टर ने जब अल्ट्रासाउंड करवाया, तो रिपोर्ट में पता चला कि युवती 11 हफ्ते एक दिन की गर्भवती है। यह सुनकर पूरा परिवार हैरान रह गया क्योंकि शादी को सिर्फ 17 दिन ही हुए थे। युवक ने जब परिवार को यह बात बताई तो तनाव का माहौल बन गया।पत्‍नी का किसी और युवक से था संबंध: पतियुवक का कहना है कि शादी से पहले युवती का किसी और युवक से संबंध था और उसी से वह गर्भवती हुई है। इस बात को छिपाकर उससे शादी की गई। सच्चाई सामने आने के बाद ससुराल वालों ने दुल्हन को उसके मायके छोड़ दिया।
क्‍या बोले प्रभारी निरीक्षकयुवक ने डिडौली कोतवाली में तहरीर दी है और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More