2027 में फिर ‘धूम-धड़ाके’ से लौटेगी डबल इंजन सरकार, विपक्ष का नहीं कोई स्कोप: सीएम योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय जजमेंट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में भी डबल इंजन की सरकार “धूम-धड़ाके” से लौटेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) या किसी अन्य दल के लिए प्रदेश में कोई राजनीतिक अवसर नहीं है। सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा की तुलना बिहार में कांग्रेस-आरजेडी की ‘दुर्गति’ से की। साथ ही सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में जाना चाहिए। इससे उन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत पड़ जाएगी, जो 12 बजे सोकर उठते हैं।मंगलवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने अंतिम दिन गिन रही है। ‘अर्थी को कंधा देने के लिए चार लोगों की जरूरत पड़ती है, लेकिन यूपी विधानसभा में कांग्रेस के वे चार लोग भी जीतकर नहीं आए।’ अगली बार सपा भी इसी हालत में पहुंच जाएगी। वंदेमातरम और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर अखिलेश के आरोपों का जवाब देते हुए योगी बोले, ‘अखिलेश को संघ की शाखाओं में जाना चाहिए। इससे उनका और उनकी पारिवारिक पार्टी का भला होगा। वंदेमातरम राष्ट्रगीत है, राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज का अपमान राष्ट्रद्रोह है।’ इटावा में अखिलेश द्वारा मंदिर बनवाने के दावे पर योगी ने तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘अच्छी बात है कि अखिलेश को सद्बुद्धि आ रही है। देर आए दुरुस्त आए, मैं उन्हें बधाई देता हूं। लेकिन यह आस्था नहीं, अवसरवाद है। अब वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए भी आगे आएं, लोग प्रशंसा करेंगे। अविमुक्तेश्वरानंद का नाम जपते-जपते कल ये लोग गाजी की वकालत करने लगेंगे।’सीएम ने जोर देकर कहा कि यूपी में 2027 में बीजेपी की सरकार धूमधड़ाके से आएगी। ‘सपा या किसी अन्य दल के लिए कोई स्कोप नहीं है। बिहार में कांग्रेस और आरजेडी की जो दुर्गति हुई, वैसी ही दुर्गति यूपी में कांग्रेस और सपा की भी तय है।’

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More