प्रयागराज में बेटे की हत्या, पिता ने दामाद के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; जानिए घटना का कारण

राष्ट्रीय जजमेंट

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बेटी की शादी की खरीदारी के विवाद में बेटे की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पिता पर लगा है। मामले में सामने आया है कि पिता ने अपने दामाद के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। मामला सोरांव के सेवाइत गांव है। यहां शनिवार को युवक की हत्या मामले ने सनसनी मचा दी। मृतक के पिता और बहनोई पर आरोप है कि पहले उन्होंने उसे बांधकर पीटा। इसके बाद गला दबा दिया गया। इससे युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्या है पूरी घटना?
प्रयागराज के सेवाइत गांव के रौजा मुहल्ले में रहने वाले 29 वर्षीय अनिल कुमार की बहन काजल की शादी इसी माह होने वाली है। मामले में सामने आया है कि काजल की शादी की खरीदारी चल रही थी। इसको लेकर पैसे का विवाद हुआ। पहले विवाद पिता सफाईकर्मी गुड्‌डू लाल चौधरी से हुआ। इसके बाद बड़े बहनोई राजू से भी अनिल ने झगड़ा कर लिया।
मामले में सामने आया है कि पिता और बहनाई के साथ अनिल का झगड़ा काफी बढ़ गया था। इसके बाद दोनों ने अनिल को पकड़ा और बांध दिया। इसके बाद उसके साथ दोनों ने मारपीट की। इसी दौरान उसका गला दबा दिया। अनिल की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन अनिल को सोरांव अस्पताल ले गए।
अस्पताल में युवक की मौत
सोरांव अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत की बात सामने आ रही है। इसके बाद घटना की सोरांव पुलिस को मिली। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More