Sanjay Raut का Salman Khan और RSS पर बड़ा हमला, पूछा- भाईजान सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए बुलाए गए?

राष्ट्रीय जजमेंट

हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक बड़े कार्यक्रम में सलमान खान समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। संजय राउत ने इस पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या सलमान खान को सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए बुलाया गया था? उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से सवाल किया कि क्या यह कदम सिर्फ यह दिखाने के लिए है कि अब संघ में मुसलमानों का स्वागत है? राउत ने यह भी दावा किया कि कई लोग वहां अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि दबाव में गए थे।
उद्धव ठाकरे से राजनीति में सक्रिय होने की अपील

संजय राउत ने अपनी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि उद्धव जी को फिर से विधान परिषद में लौटना चाहिए। राउत के अनुसार, मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर चुके उद्धव ठाकरे की मौजूदगी राज्य के लोगों और विपक्ष की मजबूती के लिए विधानसभा में बहुत जरूरी है। यह पूरे महा विकास अघाड़ी गठबंधन की इच्छा है।मेयर चुनाव और बीजेपी पर निशाना
मुंबई की नई मेयर रितु तावड़े को लेकर भी संजय राउत ने कड़े शब्द इस्तेमाल किए। उन्होंने उन्हें ‘कांग्रेस से उधार लिया हुआ’ उम्मीदवार बताया। राउत ने दावा किया कि बीजेपी को केवल शिवसेना (यूबीटी) के दबाव की वजह से एक मराठी मेयर नियुक्त करना पड़ा है क्योंकि उनकी पार्टी लगातार ‘मराठी अस्मिता’ का मुद्दा उठा रही थी।
चुनावों को बताया ‘बच्चों का खेल’
संजय राउत ने जिला परिषद के चुनावों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पैठन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एक विधायक छोटे बच्चों को वोट डलवाने ले आए थे और ईवीएम में भी गड़बड़ी की खबरें मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब चुनाव, चुनाव नहीं रहे बल्कि एक ‘बच्चों का खेल’ बन गए हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More