Northeast की लड़की से सरेआम छेड़छाड़, Viral Video ने Social Media पर मचाया बवाल

राष्ट्रीय जजमेंट

पूर्वोत्तर भारत की रहने वाली चीरो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तीन आदमी अकेले मंदिर जा रही इस महिला का पीछा करते और उन्हें परेशान करते दिख रहे हैं। चीरो के अनुसार, यह घटना इसलिए हुई क्योंकि वह ‘थोड़ी अलग’ दिखती हैं और उन लोगों को लगा कि उन्हें हिंदी समझ नहीं आती।
चीरो ने खुद इस पूरी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन आदमी लगातार उनके पीछे चल रहे हैं, मुस्कुरा रहे हैं और जोर-जोर से बॉलीवुड गाने गा रहे हैं। जब चीरो कैमरा उनकी तरफ घुमाती हैं, तब भी वे डरने के बजाय कैमरे की ओर इशारा करते हैं और उनका पीछा जारी रखते हैं।

चीरो ने वीडियो में कहा, ‘जब भारतीय आदमी किसी लड़की को अकेले चलते देखते हैं, तो वे बहुत अजीब व्यवहार करने लगते हैं। मैं मंदिर जा रही हूँ और ये लोग मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं।’
इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा पर एक नई बहस छेड़ दी है। लोग इस बात से हैरान हैं कि उन आदमियों को कानून या पकड़े जाने का कोई डर नहीं था। कई यूजर्स ने चीरो की हिम्मत की तारीफ की है कि उन्होंने चुप रहने के बजाय उन लोगों का वीडियो बनाया और अपनी आवाज उठाई।
कई लोगों ने लगाया नाटक करने का आरोप

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि चीरो ने यह सब ‘फेम’ पाने के लिए नाटक किया है। इस पर चीरो ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि वह वीडियो में इसलिए मुस्कुरा रही थीं क्योंकि वह स्थिति को शांति से संभालना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि लोगों को उनसे कैमरे पर रोने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद सिर्फ ऐसी घटनाओं की सच्चाई सामने लाना था, न कि व्यूज पाना।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More