द्वारका पुलिस का ‘बुलडोजर’ एक्शन: लेडी ड्रग माफिया के अवैध साम्राज्य पर चला पिला पंजा

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है। डाबरी थाने की नई एसएचओ इंस्पेक्टर गंगा राम मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने कुख्यात महिला ड्रग तस्कर अलका के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई जेजे कॉलोनी, पॉकेट-4 में स्थित घर पर की गई, जहां अवैध हिस्सों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया।

डाबड़ी थाने की कमान संभालते ही इंस्पेक्टर गंगाराम मीणा एक्शन मोड में नजर आए। एसएचओ ने उत्तम नगर के पॉकेट-4, जेजे कॉलोनी स्थित उस अवैध संपत्ति की पहचान की, जिसका इस्तेमाल ड्रग तस्करी के काले कारोबार के लिए किया जा रहा था। पुलिस की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जिस महिला की संपत्ति पर यह कार्रवाई हुई है, वह इलाके की घोषित अपराधी है। उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध गतिविधियों में लिप्त रही है।

डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करने और सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रग माफियाओं के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी और अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्तियों को इसी तरह निशाना बनाया जाएगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More